अयोध्या में सम्पन्न हुआ “वैभवश्री प्रशिक्षण”, सेवा और स्वावलंबन का दिया संदेश
- सेवा भारती अवधप्रांत
- 24 मई
- 2 मिनट पठन
📍 अयोध्या | 24 मई 2026
सेवा भारती अयोध्या द्वारा आयोजित कार्यक्रम में समाज जीवन से जुड़े अनेक विशिष्ट जन रहे उपस्थित
सेवा, स्वावलंबन और सामाजिक जागरण की भावना को सशक्त बनाने हेतु सेवा भारती अयोध्या द्वारा साकेत निलयम संघ कार्यालय, अयोध्या में “वैभवश्री प्रशिक्षण” कार्यक्रम का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सेवा कार्यों से जुड़े कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति एवं विभिन्न सेवा प्रकल्पों की बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का उद्देश्य वैभवश्री, स्वावलंबन एवं समाजसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं संगठित बनाना रहा। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को सेवा कार्यों की बारीकियों, संगठन क्षमता तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक संवेदना पहुँचाने के विषय में मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा भारती की वैभवश्री केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य आदरणीय श्री विनोद मोहने जी का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने प्रेरक उद्बोधन में महिलाओं के स्वावलंबन, सेवा कार्यों की प्रभावशीलता एवं समाज के वंचित वर्गों तक सहायता पहुँचाने की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सेवा तभी सार्थक होती है जब वह समाज में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का वातावरण तैयार करे।

इस अवसर पर अनेक प्रतिष्ठित एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से🔹 महंत देवीदास शरण जी महाराज (पीठाधीश्वर, वामन मंदिर)🔹 श्री मनोज तिवारी जी (जिला न्यायाधीश (से.नि.), अध्यक्ष, स्थाई लोक अदालत अयोध्या)🔹 डॉ. शिवेंद्र सिन्हा जी (वरिष्ठ प्रमुख विशेषज्ञ, ब्रज डायबिटीज सेंटर अयोध्या एवं फाउंडर, ब्रज डायबिटीज फाउंडेशन)🔹 श्री अजय सिंघल जी (व्यवसायी)🔹 श्री आदित्य कुमार सिंह जी (पूर्व अध्यक्ष, बार एसोसिएशन अयोध्या एवं संरक्षक, अयोध्या धाम हॉस्पिटल ट्रस्ट)विशेष रूप से उपस्थित रहे एवं अपने विचारों से कार्यक्रम को प्रेरणादायी बनाया।

कार्यक्रम में सेवा भारती विभाग एवं जिला कार्यकारिणी, वैभवश्री प्रमुख, स्वावलंबन प्रमुख, मातृमंडल की बहनें, स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं तथा संस्कार, स्वावलंबन एवं किशोरी विकास केंद्रों की संचालिकाओं ने सक्रिय सहभागिता की।
यह आयोजन समाज में सेवा भावना, संगठन शक्ति और आत्मनिर्भरता के संकल्प को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण प्रयास सिद्ध हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से समाजसेवा के क्षेत्र में नई ऊर्जा एवं सकारात्मक चेतना का संचार हुआ।
— अभिषेक कुमार सिंह
प्रांत प्रचार प्रमुख , सेवा भारती अवध प्रान्त
_imresizer.png)



टिप्पणियां