top of page
खोज करे

सेवा भारती अवध प्रांत एवं NDRF के संयुक्त तत्वावधान में CBDRR प्रशिक्षण-2 सम्पन्न, आपदा प्रबंधन के लिए 286 प्रशिक्षु हुए प्रशिक्षित

CBDRR प्रशिक्षण-2 के सफल समापन के उपरांत सेवा भारती अवध प्रांत एवं NDRF की टीम का संयुक्त समूह चित्र।
CBDRR प्रशिक्षण-2 के सफल समापन के उपरांत सेवा भारती अवध प्रांत एवं NDRF की टीम का संयुक्त समूह चित्र।

लखनऊ। सेवा भारती अवध प्रांत एवं राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के संयुक्त तत्वावधान में "युवा एवं सामुदायिक आधारित आपदा जोखिम न्यूनीकरण (CBDRR) प्रशिक्षण-2" का सफल आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर, सेक्टर-‘क्यू’, अलीगंज, लखनऊ में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शिक्षा वर्ग (विशेष), पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुल 286 प्रशिक्षुओं ने सहभागिता कर आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा भारती अवध प्रांत के महामंत्री श्री रजनीश कुमार गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शिक्षा वर्ग (विशेष) के वर्ग कार्यवाह श्री वीरेंद्र जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में NDRF के डिप्टी कमांडेंट श्री नवीन शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सेवा भारती अवध प्रांत के प्रशिक्षण प्रमुख श्री राम मोहन गुप्त द्वारा किया गया।


अपने अध्यक्षीय संबोधन में श्री रजनीश कुमार गुप्ता ने कहा कि आपदा प्रबंधन केवल प्रशासनिक व्यवस्था का विषय नहीं है, बल्कि समाज की सहभागिता एवं जागरूकता से ही आपदाओं के प्रभाव को कम किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं को समाज सेवा एवं आपदा राहत कार्यों के लिए सदैव तैयार रहने का आह्वान किया।

CBDRR प्रशिक्षण-2 में सेवा भारती अवध प्रांत के महामंत्री श्री रजनीश कुमार गुप्ता सेवा भारती के सेवा कार्यों, प्रकल्पों एवं सामाजिक दायित्वों पर प्रकाश डालते हुए।
CBDRR प्रशिक्षण-2 में सेवा भारती अवध प्रांत के महामंत्री श्री रजनीश कुमार गुप्ता सेवा भारती के सेवा कार्यों, प्रकल्पों एवं सामाजिक दायित्वों पर प्रकाश डालते हुए।

सेवा भारती अवध प्रांत के आपदा प्रबंधन प्रमुख श्री सूर्य प्रकाश तिवारी ने सामुदायिक आधारित आपदा जोखिम न्यूनीकरण (CBDRR) की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए कहा कि प्रशिक्षित एवं संगठित समाज किसी भी आपदा का बेहतर ढंग से सामना कर सकता है। उन्होंने ग्राम एवं नगर स्तर पर आपदा तैयारी की आवश्यकता पर बल दिया।

CBDRR प्रशिक्षण-2 के दौरान सेवा भारती अवध प्रांत के आपदा प्रबंधन प्रमुख श्री सूर्य प्रकाश तिवारी आपदा तैयारी एवं आपदा जोखिम न्यूनीकरण के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए।
CBDRR प्रशिक्षण-2 के दौरान सेवा भारती अवध प्रांत के आपदा प्रबंधन प्रमुख श्री सूर्य प्रकाश तिवारी आपदा तैयारी एवं आपदा जोखिम न्यूनीकरण के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए।

राष्ट्रीय सेवा भारती की आपदा टोली के सदस्य श्री निखिल गंगवार ने प्रतिभागियों को CBDRR की कार्यप्रणाली, आपदा पूर्व तैयारी, जोखिम पहचान, सामुदायिक सहभागिता एवं स्थानीय संसाधनों के प्रभावी उपयोग के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

श्री निखिल गंगवार आपदा टोली सदस्य, राष्ट्रीय सेवा भारती द्वारा सामुदायिक आधारित आपदा जोखिम न्यूनीकरण विषयक जानकारी प्रदान की गई
श्री निखिल गंगवार आपदा टोली सदस्य, राष्ट्रीय सेवा भारती द्वारा सामुदायिक आधारित आपदा जोखिम न्यूनीकरण विषयक जानकारी प्रदान की गई

विशिष्ट अतिथि डिप्टी कमांडेंट श्री नवीन शर्मा ने एनडीआरएफ की भूमिका, कार्यप्रणाली एवं विभिन्न राष्ट्रीय आपदाओं में बल के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आपदा के शुरुआती घंटे अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं और प्रशिक्षित स्वयंसेवक राहत एवं बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

डिप्टी कमांडेंट श्री नवीन शर्मा जी द्वारा NDRF के गठन, आवश्यकता और कार्य पद्धति पर प्रकाश डाला।
डिप्टी कमांडेंट श्री नवीन शर्मा जी द्वारा NDRF के गठन, आवश्यकता और कार्य पद्धति पर प्रकाश डाला।

प्रशिक्षण सत्र में इंस्पेक्टर श्री अजय सिंह, हेड कांस्टेबल श्री सुबोध सिंह, कांस्टेबल श्री नितिन सिंह, श्री सर्वेश कुमार एवं श्री दुर्गेश सिंह ने भूकंप, बाढ़, अग्निकांड तथा अन्य आपदाओं से बचाव के उपायों, प्राथमिक उपचार, खोज एवं बचाव तकनीकों तथा मॉक ड्रिल के माध्यम से व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया।

इंस्पेक्टर NDRF अजय सिंह द्वारा सार्वजनिक प्रस्तुतियों, मॉक ड्रिल एवं प्रतिभागियों की सहभागिता के माध्यम से आपदा के समय की जाने वाली कार्यवाही, प्रक्रियादि की जानकारी प्रदान की गई।
इंस्पेक्टर NDRF अजय सिंह द्वारा सार्वजनिक प्रस्तुतियों, मॉक ड्रिल एवं प्रतिभागियों की सहभागिता के माध्यम से आपदा के समय की जाने वाली कार्यवाही, प्रक्रियादि की जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के सफल समन्वयन एवं व्यवस्थापन की जिम्मेदारी सेवा भारती अवध प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख श्री अभिषेक कुमार सिंह द्वारा निभाई गई। उनके साथ सेवा भारती अवध प्रांत के प्रांत कोषाध्यक्ष श्री मंशाबख्श राजावत जी, सेवा भारती लखनऊ विभाग के महामंत्री श्री आलोक जी, विभाग प्रचार प्रमुख श्री आकाश जी तथा कार्यालय प्रमुख श्री ओमकार गौतम जी ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर संघ शिक्षा वर्ग के व्यवस्थापक श्री पवन जी, प्रांत सेवा प्रमुख श्री दीनदयाल जी, श्री सुभाष जी, श्री जयप्रकाश जी सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। उपस्थित अतिथियों ने इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को आपदा के प्रति जागरूक, सक्षम एवं आत्मनिर्भर समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए इसकी सराहना की।


अभिषेक कुमार सिंह,

प्रांत प्रचार प्रमुख,

सेवा भारती अवध प्रान्त

 
 
 

1 टिप्पणी

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
सूर्य मणि अवस्थी
12 मिनट पहले
5 स्टार में से 5 रेटिंग दी गई।

सेवा भारती सेवा संगम।

लाइक
Untitled design (10)_imresizer.png

नर सेवा नारायण सेवा

सेवा भारती, जिसे अवध प्रांत की अग्रणी सामाजिक संस्थाओं में से एक माना जाता है, शिक्षा, स्वास्थ्य, सशक्तिकरण, सामाजिक कल्याण एवं आपदा राहत के माध्यम से समाज के उत्थान हेतु निरंतर कार्यरत है। वर्ष 2010 में स्थापना के बाद से संगठन ने 1,95,867 से अधिक लाभार्थियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों से प्रेरित एवं 1,050 समर्पित स्वयंसेवकों के सहयोग से सेवा भारती निरंतर समाज सेवा में अग्रसर है।

पारदर्शिता, समर्पण एवं स्थायी सामाजिक परिवर्तन के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ सेवा भारती यह सुनिश्चित करती है कि प्रत्येक सहयोग समाज में सार्थक प्रभाव उत्पन्न करे तथा सभी के लिए एक उज्ज्वल, समरस एवं समावेशी भविष्य का निर्माण हो।

उपयोगी लिंक

हमारे बारे में

शिक्षा

स्वास्थ्य 

सशक्तिकरण

आपदा राहत

आपदा राहत

आपदा राहत

उपभोक्ता नीति
संपर्क करें

पता: भारत भवन, कुंडरी, रकाबगंज, बिरहाना क्रॉसिंग, लखनऊ, उत्तर प्रदेश। 

दूरभाष: ​+91-8789614820 ,+91-7007309995

ईमेल: sevabharti.avdha@gmail.com

सोशल मीडिया पर हमसे जुड़ें!
  • Facebook
  • Instagram
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • X
  • Youtube

Copyright © 2025 All Rights Reserved

Created and developed by Tripur Malini Consultancy.

bottom of page