सेवा कार्यों को गति देने हेतु सेवा भारती अवध प्रांत की विभागीय बैठक सीतापुर में सम्पन्न
- सेवा भारती अवधप्रांत
- 22 मई
- 2 मिनट पठन
सीतापुर।आज दिनांक 21 मई 2026 को संघ कार्यालय, सीतापुर, उत्तर प्रदेश में सेवा भारती अवध प्रांत की विभागीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सेवा कार्यों के विस्तार, संगठन सुदृढ़ीकरण एवं आगामी योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में प्रवास पर आए सेवा भारती अवध प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख अभिषेक जी तथा किशोरी विकास वर्ग पालक अधिकारी जया जी का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर सेवा भारती अवध प्रांत के सह-कोषाध्यक्ष सहित सीतापुर विभाग के अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, मातृमंडल की बहनें तथा सीतापुर, लखीमपुर एवं बिसवां जिलों के अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, किशोरी विकास प्रमुख एवं प्रचार प्रमुख उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान निधि संग्रह अभियान की समीक्षा करते हुए अधिकाधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। साथ ही सभी जिलों में वार्षिकोत्सव की तिथियाँ निर्धारित करने, सेवा बस्तियों एवं 5000 आबादी वाले गांवों की सूची तैयार करने तथा विभाग एवं जिला कार्यकारिणी की नियमित बैठकों को सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई।

इसके अतिरिक्त सदस्यता अभियान को गति देने, किशोरी विकास वर्ग हेतु बहनों की सूची तैयार करने तथा एक दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करने जैसे विषयों पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में विभाग एवं जिला स्तर पर प्रचार प्रमुखों के दायित्व निर्धारण एवं सक्रिय प्रचार प्रमुख बनाने पर भी विशेष चर्चा हुई। सेवा कार्यों के प्रभावी प्रचार-प्रसार हेतु प्रत्येक विभाग एवं जिले में सशक्त प्रचार व्यवस्था खड़ी करने पर जोर दिया गया।

अपने उद्बोधन में अभिषेक जी ने कहा कि सेवा कार्य केवल कार्यक्रम तक सीमित न रहें, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक उनकी जानकारी पहुँचनी चाहिए। उन्होंने विभाग एवं जिला स्तर पर सक्रिय प्रचार प्रमुख तैयार करने, सोशल मीडिया, समाचार पत्र, फोटो, वीडियो एवं डिजिटल माध्यमों का प्रभावी उपयोग करने तथा प्रत्येक सेवा गतिविधि को व्यवस्थित रूप से समाज के समक्ष रखने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की सक्रियता और सेवा कार्यों की व्यापकता तभी बढ़ेगी जब प्रचार व्यवस्था सुदृढ़ एवं नियमित होगी।
वहीं जया जी ने आगामी 7 जून से 14 जून तक आयोजित होने वाले किशोरी विकास वर्ग की विस्तृत जानकारी साझा की तथा अधिक से अधिक बहनों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने किशोरी विकास आयाम को और अधिक सशक्त बनाने हेतु बहनों की सक्रिय भूमिका एवं नियमित संपर्क की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया।

बैठक का वातावरण आत्मीय, प्रेरणादायी एवं कार्ययोजना आधारित रहा।
_imresizer.png)



टिप्पणियां