सेवा भारती अवध प्रांत की वार्षिक योजना बैठक संपन्न
- सेवा भारती अवधप्रांत
- 21 मई
- 2 मिनट पठन
लखनऊ। सेवा भारती अवध प्रांत की वार्षिक योजना बैठक का आयोजन दिनांक 1 अप्रैल 2026 को विश्व संवाद केंद्र, लखनऊ में संपन्न हुआ। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के माननीय क्षेत्र सेवा प्रमुख युधवीर जी का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

बैठक का शुभारंभ सेवा भारती अवध प्रांत के महामंत्री रजनीश जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर सेवा भारती अवध प्रांत के कार्यकारिणी सदस्य, विभिन्न दायित्ववान कार्यकर्ता, सातों विभागों के महामंत्री, कोषाध्यक्ष एवं विभिन्न आयामों के प्रमुख उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी वर्ष की संगठनात्मक योजनाओं, सेवा गतिविधियों के विस्तार, प्रशिक्षण वर्गों के आयोजन तथा विभिन्न सेवा प्रकल्पों के संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही वर्षभर संचालित होने वाले सेवा कार्यों को समाज के विभिन्न वर्गों तक प्रभावी रूप से पहुँचाने हेतु योजनाओं का निर्धारण किया गया।

अपने मार्गदर्शन में माननीय युधवीर जी ने कहा कि सेवा कार्य केवल सहायता का माध्यम नहीं, बल्कि समाज परिवर्तन का प्रभावी साधन हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा गतिविधियों को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाने का आह्वान करते हुए संगठनात्मक मजबूती, अनुशासन एवं योजनाबद्ध कार्यपद्धति पर विशेष बल दिया।
इस अवसर पर सेवा भारती अवध प्रांत के महामंत्री रजनीश जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवा भारती केवल एक संगठन नहीं, बल्कि समाज के पीड़ित, वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग के प्रति संवेदनशीलता का जीवंत अभियान है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण, आत्मीयता एवं निरंतर संपर्क के माध्यम से सेवा भारती आज समाज के प्रत्येक क्षेत्र में विश्वास का केंद्र बन रही है।

उन्होंने आगामी वर्ष की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सेवा कार्यों का विस्तार गाँव-गाँव एवं बस्ती-बस्ती तक किया जाएगा तथा अधिकाधिक युवाओं एवं समाजबंधुओं को सेवा गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास होगा। उन्होंने सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं से सेवा प्रकल्पों को प्रभावी, व्यवस्थित एवं परिणामकारी बनाने हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक का समापन सेवा कार्यों के विस्तार, संगठन सुदृढ़ीकरण एवं समाज के अधिकाधिक लोगों को सेवा गतिविधियों से जोड़ने के संकल्प के साथ हुआ।

_imresizer.png)



टिप्पणियां