सेवा भारती अवध प्रान्त द्वारा गोंडा में “वैभवश्री प्रशिक्षण” सम्पन्न
- सेवा भारती अवधप्रांत
- 24 मई
- 2 मिनट पठन
📍 गोंडा | 23 मई 2026
सेवा भारती अवध प्रान्त द्वारा गोंडा स्थित संघ कार्यालय में “वैभवश्री प्रशिक्षण” कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सेवा कार्यों को सशक्त बनाना, स्वावलंबन को बढ़ावा देना तथा कार्यकर्ताओं एवं बहनों को आधुनिक दृष्टिकोण से प्रशिक्षित करना रहा।

कार्यक्रम का संचालन सेवा भारती गोंडा विभाग के विभाग महामंत्री श्री बी.डी. जायसवाल जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर सेवा भारती अवध प्रान्त के प्रान्त अध्यक्ष श्री रवींद्र सिंह गंगवार जी ने स्वावलंबन विषय पर प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्रदान करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार होता है।
कार्यक्रम के मुख्य मार्गदर्शक के रूप में राष्ट्रीय सेवा भारती की वैभवश्री केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य आदरणीय श्री विनोद मोहने जी उपस्थित रहे। उन्होंने महिलाओं के स्वावलंबन, समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने तथा सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं संगठित बनाने की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सेवा भारती की विभाग एवं जिला कार्यकारिणी, वैभवश्री प्रमुख, स्वावलंबन प्रमुख, मातृमंडल की बहनें, स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं तथा संस्कार, स्वावलंबन एवं किशोरी विकास केंद्रों की संचालिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों ने विभिन्न सत्रों के माध्यम से कौशल विकास, संगठन क्षमता एवं समाजसेवा की बारीकियों को समझा।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर गोंडा विभाग के विभागाध्यक्ष श्री राम प्रकाश गुप्ता जी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण सेवा कार्यों में नई ऊर्जा एवं नई दिशा प्रदान करेगा। गोंडा विभाग के संगठन मंत्री श्री आनंद जी के कुशल निर्देशन में आयोजित यह कार्यक्रम समाजसेवा एवं स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। 🇮🇳
— अभिषेक कुमार सिंह
प्रांत प्रचार प्रमुख,सेवा भारती अवध प्रान्त
_imresizer.png)



टिप्पणियां