सेवा भारती बाराबंकी द्वारा 9 सेवा बस्तियों में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित
- सेवा भारती अवधप्रांत
- 21 मई
- 2 मिनट पठन
बाराबंकी। सेवा भारती बाराबंकी (अवध प्रांत) द्वारा दिनांक 05 अप्रैल 2026 को शहर की 9 सेवा बस्तियों में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 500 मरीजों को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सीय परामर्श एवं दवाइयों का वितरण किया गया। सेवा एवं समर्पण की भावना से आयोजित इस चिकित्सा अभियान को स्थानीय नागरिकों ने अत्यंत सराहा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक डॉ. आर.एस. गुप्ता जी, सेवा भारती अवध प्रांत के प्रांतीय उपाध्यक्ष ललराम चौधरी जी, विभाग उपाध्यक्ष राधेश्याम जी, जिला अध्यक्ष विपिन पांडे जी एवं जिला महामंत्री अमन वर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। प्रमुख चिकित्सकों में डॉ. शिव सिंह वर्मा, डॉ. दीपक चौहान, डॉ. राजुल, डॉ. पवन वर्मा, डॉ. रामानंद, डॉ. संख, डॉ. अमित पटेल, डॉ. अनिल सिंह, डॉ. अनिल मिश्र, डॉ. पी.के. वर्मा, डॉ. सत्यम, डॉ. विनीत, डॉ. डी.के. चौहान, डॉ. प्रतीक श्रीवास्तव एवं डॉ. रितेश जी शामिल रहे। चिकित्सकों ने मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने एवं नियमित जांच कराने की सलाह भी दी।

इस सेवा कार्य को सफल बनाने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सेवा भारती एवं सेवा विभाग के कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में विभाम बौद्धिक प्रमुख नन्हे सिंह जी, नगर प्रचार प्रमुख विभम जी, सह जिला कार्यवाह परितोष जी, सह नगर कार्यवाह यशपाल जी, अनीता सिंह जी सहित दीपक वर्मा, विनीत तिवारी, विपिन कुमार, रामशंकर जायसवाल, राधेश्याम मिश्रा, विष्णु गोस्वामी, माया राम, राजकुमार जैन, निर्मल जैन, संजय वर्मा, अजय सिंह, राम आसरे, शिव शंकर वर्मा, अनिल जायसवाल, राकेश गुप्ता, अभिनव, हृदय नारायण, प्रदीप शुक्ला, संतोष यादव, पूर्व सैनिक दीप तिवारी एवं आदेश जी ने सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने कहा कि सेवा भारती समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सेवा की विभिन्न गतिविधियों को पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। “सेवा ही संगठन का मूल उद्देश्य है” इसी भावना के साथ यह चिकित्सा शिविर समाज के जरूरतमंद वर्गों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास सिद्ध हुआ।
_imresizer.png)



टिप्पणियां