उत्तर प्रदेश के गोंडा में गुरुवार को हुए रेल हादसे में घायलों और पीड़ितों को बचाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और सेवा भारती अवध प्रांत (गोंडा) के स्वयंसेवक मदद के लिए आगे आए।
- सेवा भारती अवधप्रांत
- Aug 5, 2024
- 1 min read

सेवा भारती अवध प्रांत (गोंडा): उत्तर प्रदेश के गोंडा में गुरुवार को हुए रेल हादसे में घायलों और पीड़ितों को बचाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और सेवा भारती अवध प्रांत (गोंडा) के स्वयंसेवक मदद के लिए आगे आए। उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर न सिर्फ पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया, बल्कि रक्त देकर उनका जीवन भी बचाया। संघ के एक पदाधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त होते ही अवध प्रांत के गोंडा जिले के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और सेवा भारती अवध प्रांत (गोंडा) के स्वयंसेवक घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मनकापुर तथा गोंडा जिला अस्पताल पहुंचाया। इस मौके पर संघ के 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने सेवा कार्य किया। साथ ही, स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर यात्रियों के बिखरे पड़े सामान आदि को एकत्र कराया। हादसे के बाद हुए हड़कंप से यात्रियों में भय सा बैठ गया था, ऐसे में स्वयंसेवकों ने उनकी हरसंभव सहायता कर अपना कर्तव्य निभाया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने एकजुट होकर घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए निजी एवं सरकारी एंबुलेंस का प्रयोग किया। इस बीच स्वयंसेवकों ने 30 यूनिट ब्लड भी डोनेट किया।
गोंडा जनपद में हुए ट्रेन हादसे के पीड़ितों के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवकों द्वारा की जा रही सहायता सराहनीय है। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी भी गहरी संवेदनाएं हैं और मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। इस कठिन समय में सभी को धैर्य और साहस मिले, यही प्रार्थना है।



Comments