राष्ट्रीय सेवा भारती द्वारा छात्रावास प्रशिक्षण वर्ग का सफल आयोजन
- सेवा भारती अवधप्रांत
- Dec 16, 2025
- 1 min read
उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के छात्रावास स्वयंसेवकों ने लिया सहभाग

ाष्ट्रीय सेवा भारती के तत्वावधान में आयोजित छात्रावास प्रशिक्षण वर्ग में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड से आए छात्रावास संचालन से जुड़े स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता रही। इस प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य छात्रावासों के प्रभावी, अनुशासित एवं मूल्यपरक संचालन हेतु अधीक्षकों एवं संचालन समिति के सदस्यों को व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना रहा।
प्रशिक्षण वर्ग में जम्मू से पधारे श्रीमान जय देव दादाजी, श्रीमान प्रदीप जी (सेवा धाम, दिल्ली), श्रीमान धनीराम जी (क्षेत्र सेवा प्रमुख, पश्चिमी उत्तर प्रदेश), श्रीमान युद्धवीर जी (क्षेत्र सेवा प्रमुख, पूर्वी उत्तर प्रदेश), श्रीमान अनिल जी तथा श्रीमान अनुज कांत उदैनिया जी (CWC अध्यक्ष, भिंड – मध्य प्रदेश) जैसे अनुभवी प्रशिक्षकों ने अपने मार्गदर्शन से प्रतिभागियों को लाभान्वित किया।
प्रशिक्षकों द्वारा छात्रावास संचालन में अधीक्षक एवं संचालन समिति की भूमिका, दायित्व एवं जिम्मेदारियों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के प्रमुख बिंदु रहे—
• प्रशिक्षण की प्रस्तावना एवं उद्देश्य
• छात्रों के चयन की प्रक्रिया
• छात्रावास में कोर्ट सिस्टम की व्यवस्था
• मुख्य न्यायाधीश एवं बाल संसद की भूमिका
• कानूनी दस्तावेजों की जानकारी
• फ़ाइल प्रणाली एवं अभिलेख प्रबंधन
• दायित्व निर्धारण एवं पर्यवेक्षण
• संचालन के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याएँ एवं समाधान
प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से प्रतिभागी स्वयंसेवकों को छात्रावासों के सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं अनुशासित संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त हुए। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक अनुभवों एवं सेवा कार्यों को और अधिक सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ हुआ।
_imresizer.png)



good