top of page
Search

प्रवास पर आए राष्ट्रीय सेवा भारती के संयुक्त महामंत्री श्री विजय पुराणिक जी द्वारा अवध प्रांत के सेवा कार्यों की व्यापक समीक्षा

Updated: Dec 17, 2025

लखनऊ/अयोध्या | 14/15 दिसम्बर , राष्ट्रीय सेवा भारती के संयुक्त महामंत्री श्री विजय पुराणिक जी अवध प्रांत मे प्रवास के अंतर्गत रविवार, 14 दिसम्बर को पंडित महामना मालवीय मिशन विद्यालय, गोमती नगर, लखनऊ में सेवा भारती अवध प्रांत की समीक्षा एवं योजना बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य (लखनऊ निवासी), प्रांत आयाम/सह-प्रमुख, लखनऊ विभाग की कार्यकारिणी, तथा लखनऊ विभाग में संचालित सभी सेवा केंद्रों के शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं।


इस अवसर पर श्री विजय पुराणिक जी द्वारा संगठन के प्रचलित सेवा कार्यों की समीक्षा, आगामी योजनाओं की रणनीति, तथा सेवा विस्तार के विविध आयामों पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया गया। बैठक में सेवा कार्यों की गुणवत्ता, समाज तक पहुँच एवं संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर दिया गया।


दो सत्रों में आयोजित बैठक


प्रथम सत्र में श्री विजय पुराणिक जी ने प्रांत कार्यकारिणी सदस्य (लखनऊ निवासी), प्रांत आयाम/सह-प्रमुख एवं लखनऊ विभाग की कार्यकारिणी के साथ पृथक बैठक कर विभागीय एवं प्रांतीय स्तर पर संचालित कार्यों की समीक्षा की। इसके उपरांत कार्यकर्ताओं के साथ संवाद आयोजित किया गया, जिसमें जमीनी अनुभवों एवं सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उपायों पर चर्चा हुई।


द्वितीय सत्र में बाल संस्कार केंद्रों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के साथ विशेष संवाद एवं कार्य समीक्षा की गई। इस दौरान बाल संस्कार केंद्रों की कार्यप्रणाली, संस्कार निर्माण, शैक्षणिक गतिविधियों तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।


अयोध्या विभाग में समीक्षा बैठक


इसी क्रम में 15 दिसम्बर को श्री विजय पौराणिक जी द्वारा सेवा भारती अयोध्या विभाग की कार्यकारिणी एवं जिला टोली के साथ बैठक कर विभाग में संचालित सेवा कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी योजनाओं, सेवा विस्तार और संगठनात्मक संरचना पर सार्थक चर्चा की गई।

श्री विजय पुराणिक जी के इस प्रवास से सेवा भारती अवध प्रांत के सेवा कार्यों को नई दिशा, ऊर्जा एवं गति प्राप्त हुई, जिससे समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ता मिली।


सेवा भारती अवध प्रांत

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
Untitled design (10)_imresizer.png

Nar Sewa Narayan Sewa

Sewa Bharati, often recognized as one of the leading NGOs in Awadh Prant, is dedicated to uplifting communities through education, healthcare, empowerment, social welfare, and disaster relief. Since its inception in 2010, the organization has positively impacted over 195,867 beneficiaries, guided by the teachings of Swami Vivekananda and supported by 1,050 passionate volunteers. With a strong commitment to transparency and sustainable change, Sewa Bharati ensures that every contribution brings meaningful impact, shaping a brighter and more inclusive future for all.

Quick links

About Us

Education

Healthcare

Empowerment

Disaster Relief

Consumer Policy
Contact 

Address: Bharat Bhawan, Kundri, Rakabganj, Birhana Crossing, Lucknow, Uttar Pradesh.

Telephone: ​+91-8789614820 ,+91-7007309995

Email: sevabharti.avdha@gmail.com

Get social with us!
  • Facebook
  • Instagram
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • X
  • Youtube

Copyright © 2025 All Rights Reserved

Created and developed by Tripur Malini Consultancy.

bottom of page