बाढ़ प्रभावित सुहेलदेव नगर में राहत कार्यों में जुटे स्वयंसेवक
फैजुल्लागंज क्षेत्र में सेवा भारती एवं सेवा विभाग के कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार राहत एवं सेवा कार्य
लखनऊ। गोमती नदी के बढ़े जलस्तर के कारण लखनऊ के फैजुल्लागंज क्षेत्र के कई गांव एवं बस्तियां बाढ़ की स्थिति से प्रभावित हैं। प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं, सेवा भारती एवं सेवा विभाग के कार्यकर्ता लगातार राहत एवं सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं।

फैजुल्लागंज के सुहेलदेव नगर क्षेत्र में स्वयंसेवकों द्वारा दिनभर प्रभावित लोगों के बीच पहुंचकर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली जा रही है तथा यथासंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। राहत कार्यों के अंतर्गत प्रभावित नागरिकों के लिए नाश्ता, भोजन, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सामग्रीकी व्यवस्था लगातार की जा रही है।

स्वयंसेवक सुबह से लेकर देर तक क्षेत्र में सक्रिय रहकर जरूरतमंद परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने और लोगों की सहायता करने में लगे हुए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर रखते हुए आवश्यकता के अनुसार सेवा कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

सेवा भारती एवं सेवा विभाग के कार्यकर्ताओं का प्रयास है कि आपदा की इस घड़ी में कोई भी प्रभावित परिवार स्वयं को अकेला महसूस न करे।स्वयंसेवक स्थानीय नागरिकों के साथ समन्वय बनाकर राहत एवं सेवा कार्यों को निरंतर गति दे रहे हैं।

सेवा कार्य में लगे स्वयंसेवकों ने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों की सहायता करना ही प्राथमिकता है और जब तक आवश्यकता रहेगी, सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा।
“नर सेवा नारायण सेवा” की भावना के साथ स्वयंसेवक बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता में निरंतर जुटे हुए हैं।
🌊 लखनऊ बाढ़ राहत अभियान 2026
गोमती नदी की बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए सेवा भारती अवध प्रांत एवं सेवा विभाग द्वारा राहत एवं सेवा कार्य लगातार किए जा रहे हैं।
आप भी इस सेवा कार्य में अपना सहयोग दे सकते हैं।

👉 राहत कार्यों में सहयोग करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाकर अपना योगदान दें:
आपका छोटा सा सहयोग किसी जरूरतमंद परिवार के लिए बड़ी मदद बन सकता है।
_imresizer.png)



Comments