महिला शक्ति से संभव है समाज में सकारात्मक परिवर्तन: युद्धवीर जी

सीतापुर। सेवा भारती अवध प्रांत के महिला कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र सेवा प्रमुख श्री युद्धवीर जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा के माध्यम से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। सेवा केवल सहायता का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में संस्कार, समरसता और आत्मनिर्भरता विकसित करने का सशक्त आधार है।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति और सृजन का प्रतीक माना गया है। आज महिलाएं अपनी प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और सेवा भाव से समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। एक जागरूक और संस्कारित महिला अपने परिवार के साथ-साथ पूरे समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान कर सकती है।
श्री युद्धवीर जी ने महिला कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्गों तक पहुंचें और शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार एवं स्वावलंबन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि जब महिला शक्ति सेवा और समर्पण के भाव से आगे बढ़ती है, तब समाज में सकारात्मक परिवर्तन की राह प्रशस्त होती है।
सेवा भारती अवध प्रांत समाज में सेवा, संस्कार और समर्पण के भाव को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्यरत है।
_imresizer.png)



Sewa Bharati great work