सुपोषित जागरूकता अभियान | सेवा भारती अवध प्रांत
सेवा भारती अवध प्रांत द्वारा दिनांक 01 अक्टूबर से 01 नवंबर 2026 तक प्रस्तावित “सुपोषित जागरूकता अभियान” के सफल संचालन एवं व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से आज माननीय मंत्रीगण एवं संबंधित अधिकारियों से भेंट कर अभियान की प्रस्तावित
कार्ययोजना एवं विभिन्न गतिविधियों के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर माननीय श्री असीम अरुण जी, मंत्री, समाज कल्याण विभाग, माननीय श्री नरेंद्र कुमार कश्यप जी, मंत्री, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग तथा सामाजिक कल्याण विभाग के निदेशक श्री संजीव जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

भेंट के दौरान पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र के सेवा प्रमुख श्री धनिराम जी, सेवा भारती अवध प्रांत के प्रांत सेवा प्रमुख श्री देवेंद्र अस्थाना जी, प्रांत महामंत्री श्री रजनीश कुमार गुप्ता जी, प्रांत प्रचार प्रमुख श्री अभिषेक जी, सेवा भारती गोरक्ष प्रांत के महामंत्री श्री आलोक जी, सेवा भारती कानपुर प्रांत के महामंत्री जी एवं सेवा भारती कानपुर प्रांत के संगठन मंत्री श्री गजेंद्र जी उपस्थित रहे।

अभियान के अंतर्गत पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने, बच्चों एवं परिवारों को सुपोषण के महत्व के प्रति जागरूक करने तथा समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
इस अभियान के माध्यम से स्वस्थ बालक, स्वस्थ परिवार एवं सुपोषित समाज के निर्माण की दिशा में सामूहिक सहभागिता को प्रोत्साहित किया जाएगा।
_imresizer.png)



Comments