top of page
Search

सेवा कार्यों का डिजिटल युग: संगठनात्मक विस्तार, पारदर्शिता और तकनीक के साथ अवध प्रांत की नई पहल

सेवा विभाग / सेवा भारती अवध प्रांत की कार्यकर्ता बैठक में सेवा विस्तार, डिजिटल व्यवस्था और संगठनात्मक मजबूती पर हुआ मंथन

लखनऊ, 30 अगस्त। सेवा विभाग / सेवा भारती अवध प्रांत की कार्यकर्ता बैठक एवं सेवा भारती ऐप उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन महामना छात्रावास, गोमती नगर, लखनऊ में हुआ। प्रातः 10 बजे शुरू हुए कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। दीप प्रज्वलन माननीय युद्धवीर जी (क्षेत्र सेवा प्रमुख, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), श्री देवेंद्र अस्थाना जी,

(प्रांत सेवा प्रमुख अवध प्रांत), सुश्री मनोरमा जी (उपाध्यक्ष,सेवा भारती अवध प्रांत) ने किया।



बैठक 1 का संचालन माननीय युद्धवीर जी ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करते हुए सेवा कार्यों को लेकर सवाल किए और उनके अनुभव एवं सुझाव जाने। विभाग एवं प्रांत स्तर के अपेक्षित कार्यों, वार्षिक कैलेंडर, सेवा भारती के विभिन्न आयामों तथा साप्ताहिक सेवा दिवस पर भी चर्चा हुई। श्री देवेंद्र अस्थाना जी ने सेवा विभाग के वार्षिक कैलेंडर पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की और आगामी सेवा गतिविधियों की योजना को लेकर विचार-विमर्श किया। इसके पश्चात श्री रजनीश जी (प्रांतीय महामंत्री,सेवा भारती अवध प्रांत) ने सेवा भारती के वार्षिक कैलेंडर पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करते हुए वर्षभर की सेवा गतिविधियों को व्यवस्थित एवं योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने पर विचार रखा।




बैठक 2 में सेवा भारती ऐप के उद्घाटन से पहले श्री रजनीश जी(प्रांतीय महामंत्री,सेवा भारती अवध प्रांत) एवं श्री आलोक जी (लखनऊ विभाग के महामंत्री ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सेवा कार्यों में डेटा प्रबंधन की समस्याओं और उनके तकनीकी समाधान को प्रस्तुत किया।



इसके बाद माननीय युद्धवीर जी, देवेंद्र अस्थाना जी, रजनीश जी एवं अभिषेक जी (प्रांत प्रचार प्रमुख,सेवा भारती अवध प्रांत) ने संयुक्त रूप से सेवा भारती ऐप, पोर्टल एवं ERP का शुभारंभ किया।



ऐप, पोर्टल एवं ERP का निर्माण एवं विकास श्री अभिषेक जी द्वारा किया गया है। उन्होंने इन तीनों डिजिटल माध्यमों का डेमोंस्ट्रेशन देते हुए इनके उपयोग एवं डेटा फीडिंग की प्रक्रिया समझाई तथा उपस्थित कार्यकर्ताओं को ऐप डाउनलोड कराया। आगे विभागवार संयुक्त बैठकों में डेटा फीडिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा।



इस अवसर पर माननीय युद्धवीर जी ने कहा कि ऐप कार्यकर्ताओं की निगरानी के लिए नहीं, बल्कि सेवा कार्यों को बेहतर बनाने, डेटा को व्यवस्थित करने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए है।



बैठक 3 में वर्ष में दो बार जिला सेवा मिलन, विभागशः सेवा योजना बैठक, विभागीय सेवा समन्वय बैठक एवं सेवा केंद्रों पर परिवार सम्मेलनजैसे विषयों पर चर्चा हुई। शहरी बस्तियों में कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों के लिए कोचिंग सेंटर तथा विभागीय स्तर पर कक्षा 6 से 12 तक SC बच्चों के छात्रावास खोलने पर जोर दिया गया।



‘सेवागाथा’ को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। श्री अभिषेक जी ने बताया कि सेवा केंद्र, विभाग, जिले और प्रांत में किए जा रहे प्रेरणादायक सेवा कार्यों एवं अनुभवों को ‘सेवागाथा’ के माध्यम से सामने लाया जाए, जिससे इन कार्यों से अन्य कार्यकर्ताओं और समाज को प्रेरणा मिल सके।




बैठक 4 में संगठनात्मक एवं आर्थिक विषयों पर चर्चा दोपहर 3:45 से 4 बजे तक बैठक-4 में शाखा के बाहर के चार कार्य, सेवा प्रमुखों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक तथा संयुक्त मासिक बैठक पर चर्चा हुई। इसके साथ ही आर्थिक लेन-देन सहित अन्य संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।



आर्थिक लेन-देन के सत्र में श्री मंशाबख्श राजावत जी (प्रांत कोषाध्यक्ष, सेवा भारती अवध प्रांत) ने सभी विभागों को अकाउंट्स प्रबंधन की जानकारी दी। उन्होंने आर्थिक लेन-देन में आवश्यक सावधानियों, रिकॉर्ड रखने, अकाउंट्स को व्यवस्थित तरीके से मैनेज करने तथा वित्तीय पारदर्शिता बनाए रखने के संबंध में विस्तार से बताया।



बैठक में सेवा विभाग की ओर से श्री देवेंद्र अस्थाना जी (प्रांत सेवा प्रमुख अवध),श्री तेजभान जी (सह प्रांत सेवा प्रमुख अवध) ,श्री आनंद जी(सह प्रांत सेवा प्रमुख अवध) , सातों विभागों एवं जिलों के सेवा प्रमुख उपस्थित रहे। सेवा भारती अवध प्रांत की ओर से श्री ललराम जी(वरिष्ठ उपाध्यक्ष), मनोरमा बहन जी(उपाध्यक्ष,सेवा भारती अवध प्रांत), श्री राजेश अग्रवाल(उपाध्यक्ष,सेवा भारती अवध प्रांत), श्री नरेन्द्र अग्रवाल जी(उपाध्यक्ष,सेवा भारती अवध प्रांत), श्री रजनीश जी (प्रांतीय महामंत्री,सेवा भारती अवध प्रांत), श्री मंशाबख्श राजावत जी (प्रांत कोषाध्यक्ष, सेवा भारती अवध प्रांत),श्री अरविंद जी (मंत्री,सेवा भारती अवध प्रांत), अभिषेक जी (प्रांत प्रचार प्रमुख,सेवा भारती अवध प्रांत), श्रीमती कविता जी (किशोरी विकास प्रमुख, सेवा भारती अवध प्रांत) श्रीमती जया जी (सह किशोरी विकास प्रमुख,सेवा भारती अवध प्रांत) ,श्रीमती स्नेहलता जी (सदस्य,सेवा भारती अवध प्रांत) श्री करन निगम जी( कार्यालय प्रमुख सेवा भारती अवध) एवं सहित सभी विभागों के अध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री एवं कोषाध्यक्ष उपस्थित रहे।




प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक फोटोग्राफ कराया गया।


 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
LOGO

Nar Sewa Narayan Sewa

Sewa Bharati, often recognized as one of the leading NGOs in Awadh Prant, is dedicated to uplifting communities through education, healthcare, empowerment, social welfare, and disaster relief. Since its inception in 2010, the organization has positively impacted over 195,867 beneficiaries, guided by the teachings of Swami Vivekananda and supported by 1,050 passionate volunteers. With a strong commitment to transparency and sustainable change, Sewa Bharati ensures that every contribution brings meaningful impact, shaping a brighter and more inclusive future for all.

Quick links

About Us

Education

Healthcare

Empowerment

Disaster Relief

Consumer Policy
Contact 

Address: Bharat Bhawan, Kundri, Rakabganj, Birhana Crossing, Lucknow, Uttar Pradesh.

Telephone: ​+91-8789614820 ,+91-7007309995

Email: sevabharti.avdha@gmail.com

Get social with us!
  • Facebook
  • Instagram
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • X
  • Youtube

Copyright © 2025 All Rights Reserved

Created and developed by Tripur Malini Consultancy.

bottom of page