top of page
Search

सेवा भारती अवध प्रांत का “किशोरी विकास वर्ग 2026” भव्य शुभारंभ, प्रदेशभर से जुटीं 88 प्रतिभागी बहनें

लखनऊ, 07 जून 2026।

सेवा भारती अवध प्रांत द्वारा आयोजित आठ दिवसीय "किशोरी विकास वर्ग 2026" का भव्य शुभारंभ आज महामना सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, अर्जुनगंज, लखनऊ में सम्पन्न हुआ। वर्ग में अवध प्रांत के विभिन्न जनपदों से आई 88 प्रतिभागी बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

किशोरी विकास वर्ग 2026 के शुभारंभ अवसर पर राष्ट्र एवं समाज कल्याण की कामना के साथ पूजन-अर्चन करते हुए सेवा भारती अवध प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष श्री रवीन्द्र गंगवार जी एवं उनकी धर्मपत्नी।
किशोरी विकास वर्ग 2026 के शुभारंभ अवसर पर राष्ट्र एवं समाज कल्याण की कामना के साथ पूजन-अर्चन करते हुए सेवा भारती अवध प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष श्री रवीन्द्र गंगवार जी एवं उनकी धर्मपत्नी।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पूजन एवं हवन के साथ हुआ। पूजन में सेवा भारती अवध प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष श्री रवीन्द्र गंगवार जी के साथ सभी 88 प्रतिभागी किशोरी बहनों ने सहभागिता की तथा राष्ट्र, समाज एवं वर्ग की सफलता के लिए आहुति अर्पित की। हवन के पश्चात वर्ग का विधिवत शुभारंभ हुआ।

वर्ग के उद्घाटन सत्र में डॉ. मंजुला उपाध्याय, प्राचार्या, नवयुग कन्या महाविद्यालय ने उपस्थित प्रतिभागी बहनों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि किशोरावस्था जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है। इस अवस्था में प्राप्त संस्कार, शिक्षा, अनुशासन एवं जीवन मूल्य भविष्य के व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं। उन्होंने किशोरियों को आत्मविश्वासी, स्वावलंबी, संस्कारित तथा समाज के प्रति उत्तरदायी बनने का आह्वान किया।

किशोरी विकास वर्ग 2026 के उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ. मंजुला उपाध्याय, प्राचार्या, नवयुग कन्या महाविद्यालय, प्रतिभागी बहनों का मार्गदर्शन करते हुए।
किशोरी विकास वर्ग 2026 के उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ. मंजुला उपाध्याय, प्राचार्या, नवयुग कन्या महाविद्यालय, प्रतिभागी बहनों का मार्गदर्शन करते हुए।

07 जून से 14 जून 2026 तक आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य किशोरियों में सेवा, संस्कार, स्वावलंबन, नेतृत्व क्षमता, आत्मरक्षा कौशल एवं राष्ट्रभावना का विकास करना है। वर्ग के दौरान प्रतिभागी बहनों को शारीरिक, बौद्धिक, सांस्कृतिक एवं सेवा संबंधी विविध विषयों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। साथ ही योग, आत्मरक्षा, व्यक्तित्व विकास, स्वास्थ्य जागरूकता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े विषयों पर विशेष सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।

वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य आयोजित हवन में आहुति अर्पित करते सेवा भारती अवध प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख श्री अभिषेक जी, जया दीदी एवं लखनऊ विभाग के महामंत्री श्री आलोक जी।
वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य आयोजित हवन में आहुति अर्पित करते सेवा भारती अवध प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख श्री अभिषेक जी, जया दीदी एवं लखनऊ विभाग के महामंत्री श्री आलोक जी।

कार्यक्रम में सेवा भारती अवध प्रांत एवं लखनऊ विभाग के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने प्रतिभागी बहनों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण वर्ग केवल कौशल विकास का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने का प्रभावी मंच हैं।

किशोरी विकास वर्ग 2026 के प्रशिक्षण सत्र में मार्गदर्शन प्राप्त करतीं प्रतिभागी बहनें।
किशोरी विकास वर्ग 2026 के प्रशिक्षण सत्र में मार्गदर्शन प्राप्त करतीं प्रतिभागी बहनें।

सेवा भारती अवध प्रांत द्वारा आयोजित यह वर्ग आगामी 14 जून 2026 तक विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों, प्रेरक बौद्धिकों, समूह चर्चाओं, योगाभ्यास, आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ संचालित होगा।

8 Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
manjula shukla
Jun 08
Rated 5 out of 5 stars.

Empowering young minds with values, leadership, self-confidence, and a spirit of service. A remarkable initiative by Seva Bharti Awadh Prant towards building future women leaders. Best wishes for the successful conduct of Kishori Vikas Varg 2026

Like
abhishek kumar singh
Jun 08
Replying to

On behalf of Seva Bharti Awadh Prant, we sincerely appreciate your support and blessings for Kishori Vikas Varg 2026. Your encouragement inspires us to continue our efforts towards nurturing confident, value-based, self-reliant, and socially responsible young girls.

We are grateful for your trust and cooperation. Together, let us continue working towards building a stronger society and a brighter future for the nation.

Thank you for your continued support. 🙏

Sewa Bharati Awadh Prant

Edited
Like

Pooja
Jun 08
Rated 5 out of 5 stars.

सेवा, संस्कार, स्वावलंबन और राष्ट्रभाव से ओतप्रोत यह वर्ग निश्चित रूप से प्रतिभागी बहनों के व्यक्तित्व निर्माण में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

Like
abhishek kumar singh
Jun 08
Replying to

आप सभी सम्मानित बंधुओं एवं बहनों का हृदय से धन्यवाद।

सेवा भारती अवध प्रांत द्वारा आयोजित किशोरी विकास वर्ग 2026 के संबंध में आपके स्नेह, शुभकामनाओं, प्रोत्साहन एवं सकारात्मक प्रतिक्रियाओं के लिए हम आपके प्रति कृतज्ञ हैं। आपका सहयोग और आशीर्वाद ही हमारे सेवा कार्यों की वास्तविक शक्ति है।

हम आशा करते हैं कि आपके मार्गदर्शन एवं सहयोग से यह वर्ग अपने उद्देश्यों की सफल पूर्ति करते हुए संस्कारित, आत्मविश्वासी एवं राष्ट्रभक्त किशोरियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सादर धन्यवाद। 🙏

सेवा भारती अवध प्रांत

Like

Priyanka
Jun 08
Rated 5 out of 5 stars.

आज की किशोरी, कल की सशक्त राष्ट्रनिर्माता। सेवा भारती अवध प्रांत का यह अभिनव प्रयास प्रेरणादायी है। वर्ग की सफलता हेतु शुभकामनाएँ।

Like
abhishek kumar singh
Jun 08
Replying to

आप सभी सम्मानित बंधुओं एवं बहनों का हृदय से धन्यवाद।

सेवा भारती अवध प्रांत द्वारा आयोजित किशोरी विकास वर्ग 2026 के संबंध में आपके स्नेह, शुभकामनाओं, प्रोत्साहन एवं सकारात्मक प्रतिक्रियाओं के लिए हम आपके प्रति कृतज्ञ हैं। आपका सहयोग और आशीर्वाद ही हमारे सेवा कार्यों की वास्तविक शक्ति है।

हम आशा करते हैं कि आपके मार्गदर्शन एवं सहयोग से यह वर्ग अपने उद्देश्यों की सफल पूर्ति करते हुए संस्कारित, आत्मविश्वासी एवं राष्ट्रभक्त किशोरियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सादर धन्यवाद। 🙏

सेवा भारती अवध प्रांत

Like

Guest
Jun 08
Rated 5 out of 5 stars.

संस्कार, सेवा और नेतृत्व का अद्भुत संगम। किशोरी बहनों के सर्वांगीण विकास हेतु सेवा भारती का यह प्रयास निश्चित ही समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सभी प्रतिभागी बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ।

bottom of page