top of page
Search

सेवा भारती अवध प्रांत के ऐप की उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक ने की सराहना, अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में होगा ‘सुपोषण भारत अभियान’ का शुभारंभ


लखनऊ। सेवा भारती अवध प्रांत द्वारा सामाजिक सेवा, संगठनात्मक गतिविधियों एवं जनसरोकारों को डिजिटल माध्यम से जोड़ने के उद्देश्य से विकसित किए गए ‘सेवा भारती अवध प्रांत ऐप’ की उत्तर प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी ने विशेष रूप से सराहना की। सेवा भारती अवध प्रांत के प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री जी से भेंट कर उन्हें सेवा भारती के डिजिटल ऐप की जानकारी दी तथा आगामी ‘सुपोषण भारत अभियान’ के पोस्टर का लोकार्पण कराया।


इस अवसर पर माननीय उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी ने ऐप की कार्यप्रणाली एवं डिजिटल पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि सेवा भारती अवध प्रांत का ऐप अद्भुत है। उन्होंने इस अभिनव प्रयास के लिए सेवा भारती अवध प्रांत को शुभकामनाएं दीं और ऐसे नवाचारों को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।


अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में होगा ‘सुपोषण भारत अभियान’ का शुभारंभ

सेवा भारती अवध प्रांत द्वारा अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में ‘सुपोषण भारत अभियान’ का प्रांतव्यापी शुभारंभ किया जाएगा। अभियान की विशेषता यह होगी कि प्रांत, विभाग एवं जिला स्तर पर एक ही दिन एक साथ अभियान का शुभारंभ किया जाएगा, जिससे पूरे अवध प्रांत में एक साथ पोषण एवं स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा सके।


अभियान के माध्यम से पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं जनजागरूकता को लेकर व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। सेवा भारती के सेवा कार्यों से जुड़े क्षेत्रों एवं परिवारों तक सुपोषण का संदेश पहुंचाते हुए इसे एक व्यापक जनअभियान का स्वरूप दिया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल में श्री देवेंद्र अस्थाना जी (प्रांत सेवा प्रमुख अवध प्रांत), सुश्री मनोरमा जी(उपाध्यक्ष,सेवा भारती अवध प्रांत),श्री मंशाबख्श राजावत जी(कोषाध्यक्ष,सेवा भारती अवध प्रांत),श्री अभिषेक जी (प्रांत प्रचार प्रमुख ,सेवा भारती अवध प्रांत) तथा डॉ. जया जी (ट्रांसजेंडर प्रमुख, सेवा भारती अवध प्रांत ) उपस्थित रहे।


“सेवा से समाज, तकनीक से विस्तार और सुपोषण से सशक्त भारत”

 
 
 

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page