सेवा भारती रायबरेली विभाग की बैठक ऐहार, लालगंज में सम्पन्न, प्राकृतिक होली व समाज समरसता पर दिया गया जोर
- सेवा भारती अवधप्रांत
- Mar 12
- 1 min read
लालगंज, रायबरेली। सेवा भारती रायबरेली विभाग की महत्वपूर्ण बैठक लालगंज के ऐहार में सम्पन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक राहुल जी ने तीनों जिलों के पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और संगठन की कार्ययोजना को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने पर जोर दिया। उन्होंने शोषित, वंचित, उपेक्षित एवं निर्धन परिवारों के उत्थान के लिए सेवा भारती के छोटे-छोटे कार्यक्रमों के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाने का मंत्र दिया।

बैठक में प्राकृतिक संरक्षण और समाज में समरसता बढ़ाने के लिए विशेष चर्चा हुई। उपस्थित पदाधिकारियों ने होली में हरे पेड़ न जलाने का संकल्प लिया और गोबर के उपलों से होलिका दहन करने की अपील की। इसके अलावा, केमिकल युक्त रंगों के स्थान पर गुलाल के प्रयोग को बढ़ावा देने पर भी सहमति बनी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह ऊधम, विभाग सेवा प्रमुख गया प्रसाद, जिला प्रचारक लालगंज, जिला कार्यवाह अनन्त बाजपेई, नगर प्रचारक, सेवा भारती के विभाग संरक्षक विनोद बाजपेई, विभाग अध्यक्ष सुशील गुप्ता, रायबरेली जिला अध्यक्ष नीरज गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह, लालगंज जिला संरक्षक के.सी. गुप्ता, जिला अध्यक्ष डॉ. अमन पटेल, विभाग उपाध्यक्ष अशोक बाजपेई, विभाग मंत्री प्रणवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष साधना शर्मा, विभाग महिला कार्य प्रमुख सत्यभामा, किशोरी विकास प्रमुख आकांक्षा शुक्ला सहित सेवा भारती के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के उपरांत सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता ऐहार स्थित प्रसिद्ध बालेश्वर शिव मंदिर पहुंचे, जहां जलाभिषेक एवं आरती कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का समापन सेवा और समाज कल्याण के संकल्प के साथ हुआ।

Comments