सेवा विभाग और सेवा भारती के वार्षिक कैलेंडर एवं सेवा कार्यों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा
- सेवा भारती अवधप्रांत
- 2 days ago
- 1 min read
माननीय युद्धवीर जी(क्षेत्र सेवा प्रमुख,पूर्वी उत्तर प्रदेश,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए सेवा कार्यों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रश्न किए, उनके अनुभव एवं सुझाव जाने तथा जमीनी स्तर पर किए जा रहे सेवा कार्यों की स्थिति को समझा। साथ ही सेवा कार्यों को अधिक प्रभावी, व्यवस्थित और व्यापक बनाने की दिशा में आवश्यक विचार-विमर्श किया गया।

इसके पश्चात श्री देवेंद्र अस्थाना जी, प्रांत सेवा प्रमुख, सेवा विभाग, अवध प्रांत ने सेवा विभाग के वार्षिक कैलेंडर पर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की। वर्षभर में होने वाली सेवा गतिविधियों, कार्यक्रमों तथा आगामी कार्ययोजना को व्यवस्थित एवं योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने पर विचार किया गया।

तत्पश्चात श्री रजनीश जी, प्रांतीय महामंत्री, सेवा भारती अवध प्रांत ने सेवा भारती के वार्षिक कैलेंडर एवं सेवा कार्यों की रूपरेखा पर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की। इस दौरान वर्षभर किए जाने वाले सेवा कार्यों को बेहतर समन्वय के साथ संचालित करने तथा सेवा भारती के विभिन्न आयामों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने पर विचार रखा गया। साथ ही साप्ताहिक सेवा दिवस को लेकर भी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई।

_imresizer.png)

Comments