सेवाभारती बलरामपुर द्वारा साप्ताहिक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ
- सेवा भारती अवधप्रांत
- Feb 28
- 1 min read
बलरामपुर। सेवाभारती द्वारा “नर सेवा ही नारायण सेवा” के पवित्र भाव के साथ नगर के विशुनीपुर सेवा बस्ती में साप्ताहिक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के सेवा प्रमुख युद्धवीर जी द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर युद्धवीर जी ने अपने संबोधन में कहा कि सेवाभारती का उद्देश्य केवल उपचार प्रदान करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा, संवेदना और आत्मीयता पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सेवा बस्तियों में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं संस्कार आधारित कार्य समाज परिवर्तन का मजबूत आधार बनते हैं। नियमित चिकित्सा शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को न केवल स्वास्थ्य लाभ मिलेगा बल्कि उनमें आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना भी विकसित होगी। उन्होंने स्वयंसेवकों से आग्रह किया कि सेवा कार्य को अभियान के रूप में चलाते हुए प्रत्येक पीड़ित एवं वंचित परिवार तक पहुंच बनाएं, क्योंकि मानव सेवा ही राष्ट्र सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है।

शिविर के प्रथम दिवस पर डॉ. विजय पांडेय एवं डॉ. विकल्प द्वारा 27 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं निःशुल्क दवाइयां प्रदान की गईं।
गोंडा विभाग के संगठन मंत्री आनंद जी एवं विभाग महामंत्री बी.डी. जायसवाल जी ने सेवाभारती के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज हित में महत्वपूर्ण पहल बताया।
कार्यक्रम सेवाभारती कार्यकर्ताओं के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
_imresizer.png)



Good work sewa bharti