स्व. सूर्यनारायण राव सेवा कार्यकर्ता विकास योजना के प्रथम समूह का 'दीक्षा' वर्ग सम्पन्नकन्याकुमारी, 20 नवंबर 2024
- सेवा भारती अवधप्रांत
- Dec 16, 2024
- 1 min read

राष्ट्रीय सेवा भारती की स्व. सूर्यनारायण राव सेवा कार्यकर्ता विकास योजना के प्रथम समूह का अंतिम वर्ग "दीक्षा" 15 नवंबर से 20 नवंबर 2024 तक विवेकानंद केंद्र, कन्याकुमारी में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को मानसिक विकास, वैचारिक स्पष्टता, और सेवा कार्यों के प्रति समर्पण हेतु प्रशिक्षित करना था।कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने के लिए कई महत्वपूर्ण बौद्धिक सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों में मार्गदर्शन देने वालों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख मा. सेंथिल कुमार जी, विवेकानंद केंद्र की उपाध्यक्ष निवेदिता दीदी, राष्ट्रीय सेवा भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री मा. सुधीर कुमार जी, और संयुक्त महासचिव मा. विजय पुराणिक जी शामिल थे।समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में विवेकानंद केंद्र के अध्यक्ष मा. बालकृष्णन जी ने प्रतिभागियों को प्रेरणा दी।

साथ ही, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह मा. मुकुंदा जी ने समापन पाथेय प्रदान किया।इस वर्ग में समस्त भारतवर्ष से चयनित 27 कार्यकर्ताओं को सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में कार्य करने हेतु प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान, प्रतिभागियों ने विवेकानंद शिला स्मारक और विवेकानंद केंद्र के संस्थापक माननीय श्री एकनाथ रामकृष्ण रानाडे जी के निवास स्थान और समाधि के दर्शन किए। कार्यकर्ताओं ने इस विशेष प्रशिक्षण से नई ऊर्जा और उत्साह प्राप्त किया और अपने-अपने क्षेत्र में सेवा कार्यों को नई दिशा देने का संकल्प लिया। "दीक्षा" वर्ग ने सेवा कार्यकर्ताओं को भारत के सांस्कृतिक मूल्यों और सेवा कार्यों के प्रति समर्पण के महत्व को समझने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।
Comments